Bihar

Apr 26 2024, 09:52

आज एकबार फिर चुनावी दौरे पर बिहार आ रहे पीएम मोदी, इन दो जिलों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

डेस्क : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का आज मतदान जारी है। वहीं सभी राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार का कार्य भी अपने पूरे शबाब पर है। सभी पार्टी के बड़े नेता अपने-अपने दलों और गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा कर रहे है। 

बिहार में पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं का दौरा जारी है। इसी कडी में आज शुक्रवार को एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार दौरा होने जा रहा है। पीएम मोदी आज शुक्रवार को अररिया के फारबिसगंज और मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बिहार में पीएम का यह चौथा चुनावी दौरा होगा। इसके पहले पीएम तीन दौरे में चार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। 

अररिया में एनडीए की ओर से भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सिंह चुनाव मैदान हैं। वहीं मुंगेर में एनडीए की ओर से जदयू के प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी आज एनडीए के इन दोनो प्रत्याशियों के पक्ष मतदाताओं को गोलवंद करने के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की बिहार की पहली सभा जमुई में हुई थी। इसके बाद नवादा और पूर्णिया और गया में सभा हो चुकी है।

Bihar

Apr 26 2024, 09:22

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार के पांच सीटों पर मतदान जारी, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

डेस्क ; लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की पांच समेत देशभर की 88 सीटों के लिए आज शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान हो रहा है। इस चरण में प्रदेश के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका में संसदीय क्षेत्र में वोटिंग हो रही। सुबह सात बजे से ही इन पांचों चुनाव क्षेत्रों में 9322 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया चल रही है। गरमी के बावजूद वोटरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।  

इस चरण में कुल 50 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 47 पुरुष और तीन महिला हैं। सर्वाधिक 12-12 प्रत्याशी किशनगंज और भागलपुर में हैं जबकि सबसे कम सात प्रत्याशी पूर्णिया में हैं। इस चरण की सभी पांच सीटों पर एनडीए की ओर से जदयू के प्रत्याशी हैं जबकि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के तीन और राजद के दो क्षेत्र में प्रत्याशी हैं। इस चरण में कुल 16 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

ये दो प्रत्याशी जीत का छक्का लगाने को मैदान में

बिहार में दूसरे चरण में हो रहे इस चुनाव में जीत का छक्का लगाने की उम्मीद के साथ दो उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, कई ऐसे भी हैं जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। 

कटिहार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर सर्वाधिक 13वीं बार चुनाव मैदान में हैं। वह वर्ष 1977 से लगातार कटिहार से ही चुनाव लड़ रहे हैं। अब-तक 12 चुनाव वह लड़ चुके हैं, जिनमें पांच बार उनकी जीत हुई है। इस बार अगर वह जीत दर्ज करते हैं तो छठी बार लोकसभा में जाएंगे।

वहीं पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे पप्पू यादव भी पांच बार लोकसभा का सदस्य रह चुके हैं। इनमें तीन बार वह पूर्णिया से तथा दो बार मधेपुरा से सांसद रहे हैं। यदि इसबार उनकी जीत होती है तो वे छठी बार लोकसभा पहुंचेंगे। 

इनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर

वहीं भागलपुर में कांग्रेस के अजीत शर्मा तो पूर्णिया में राजद के टिकट पर उतरीं बीमा भारती पहली बार लोकसभा के चुनावी मैदान में हैं। अजीत शर्मा वर्तमान में विधायक भी है। वहीं, बीमा भारती जदयू की विधायक थीं। कटिहार में तारिक अनवर और निवर्तमान सांसद जदयू के दुलालचंद गोस्वामी के बीच लगातार दूसरी बार मुकाबला हो रहा है। पूर्णिया में जदयू के संतोष कुशवाहा, राजद की बीमा भारती और निर्दलीय पप्पू यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भागलपुर में जदयू के अजय मंडल और कांग्रेस के अजीत शर्मा के बीच लड़ाई है। बांका में जदयू उम्मीदवार गिरिधारी यादव के साथ राजद के जयप्रकाश नारायण यादव की सीधी टक्कर है। 

जबकि किशनगंज में मोहम्मद जावेद, जदयू के मुजाहिद आलम और एआईएमआईएम के अख्तरुल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। अख्तरुल ईमान लगातार तीसरी बार किशनगंज से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इन्हें अब तक एक बार भी जीत नहीं मिली है। अगर मोहम्मद जावेद के अलावा किशनगंज में कोई दूसरा जीतता है तो वह पहली बार लोकसभा का सदस्य बनेगा।

Bihar

Apr 26 2024, 08:35

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार के इन पांच सीटों पर दूसरे चरण मे शांतिपूर्ण मतदान जारी, गरमी के बावजूद वोटरो में दिख रहा भारी उत्साह*


डेस्क : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज शुक्रवार को बिहार के 5 सीटों पर मतदान का कार्य हो रहा है। इस चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका सीटों पर वोटिंग हो रही है। ये सभी सामान्य सीटें है। इन सभी सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। एक घंटा बीते जाने के बाद के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान का कार्य चल रहा है। गर्मी के बावजूद वोटरो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। इस बार पूर्णिया हॉट सीट बना हुआ है। यहां एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान जदयू सांसद संतोष कुशवाहा, महागठबंधन से राजद प्रत्याशी बीमा भारती के साथ ही निर्दलिए पप्पू यादव के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणिए हो गया है। यहां वोटिंग का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा जा रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी है। कटिहार में आज वोटिंग दूसरे फेज में हो रही है। सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर जुटने लगे। दिव्यांग मतदाता में भी उत्साह देखा गया। महिला व बुजुर्ग वोटरों में भी उत्साह देखा जा रहा है। सीमांचल के किशनगंज का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प बना हुआ है। यहां भी त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनती दिखी है। लोग यहां सुबह से ही वोटिंग के लिए कतार में लगकर खड़े दिखे हैं। मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि पिछली बार भी किशनगंज के मतदाताओं ने ताबड़तोड़ वोटिंग की थी। बांका में इस बार एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। यादव बाहुल्य इस संसदीय सीट पर मतदान के लिए सुबह से ही मतदाता अपने बूथों पर पहुंचे। मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है भागलपुर संसदीय सीट पर भी दूसरे फेज में मतदान हो रहे हैं। सुबह 7 बजे ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गयी। शहर के कई बूथों पर मतदाताओं की हलचल सुबह में कम रही। लेकिन धीरे-धीरे मतदाता बूथों पर जुटने लगे। वहीं पीरपैंती, कहलगांव, बिहपुर आदि जगहों में भी मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Bihar

Apr 26 2024, 07:11

*लोकसभा चुनाव : लोकसभा चुनाव के आज दूसरे चरण में बिहार के इन पांच सीटों पर मतदान शुरु, इन दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला ईवीएम में होगा बंद

डेस्क : लोकसभा चुनाव के बिहार में दूसरे चरण में आज शुक्रवार को 5 सीटों पर मतदान का कार्य शुरु हो गया है।इस चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका सीटों पर वोटिंग हो रही है। ये सभी सामान्य सीटें है। दूसरे चरण के संसदीय सीटों पर चुनाव के लिए गुरुवार की शाम से मतदानकर्मी बूथों की ओर रवाना हो गए थे। इस चरण में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान की तैयारी की गयी है। इस चरण में 47 पुरुष एवं 3 महिला सहित कुल 50 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 14 राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय, 20 निबंधित दलों एवं 16 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इस चरण में जदयू के 5, बसपा के 4, कांग्रेस के 3, राजद के 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण में बांका संसदीय क्षेत्र के चुनिंदा बूथों पर मतदान का समय बदला गया है। गौरतलब है कि इस चरण में देशभर की 88 लोकसभा क्षेत्रों में आज शुक्रवार को मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 48,81,437 पुरुष, 45,14,555 महिला एवं 306 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पहले चरण में राज्य की चार सीटों पर वोट डाले गए थे।

Bihar

Apr 25 2024, 20:01

पटना में भीषण हादसा : होटल में लगी आग में जिंदा जले 6 लोग, बढ़ सकता है अभी मौत का आंकड़ा

डेस्क : आज राजधानी पटना में भीषण आगलगी की घटना में अबतक 6 लोगों की जान चली गई है। वहीं 20 लोग गंभीर रुप से झुलस गए है। जिनका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राजधानी पटना के अति व्यस्त जंक्शन मोड़ के निकट स्थित पाल होटल में आज गुरुवार सुबह 10 बजे के बाद आग लग गई। इस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत की खबर है। जिसमें 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। सिटी एसपी सेंट्रल चन्द्र प्रकाश के अनुसार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, कोशिश की जा रही है। वहीं घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि 20 लोगों का इलाज अभी पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) में चल रहा है।

दरअसल, पटना जंक्शन गोलंबर के पश्चिम पटना किराना के पास की बहुमंजिली इमारत पाल होटल में गुरुवार 10 बजे के बाद आग की लपटें उठनी शुरू हुई। कुछ ही मिनट आग बेकाबू हो गई और पूरी इमारत धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी पूरी इमारत आग के गोले में तब्दील गई। भीषण गर्मी और तेज हवा के कारण आग की पलटें देखते ही देखते विकराल हो गई। वहीं आग लगने के समय कुछ लोग भी बिल्डिंग में मौजूद थे जिस कारण भीषण चीख-पुकार मच गया।

आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड ने कुछ समय बाद मोर्चा संभाला और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि तब तक एक महिला के मौत होने की खबर आई। बाद में मरने वालों की संख्या 6 हो गई। बिल्डिंग में मौजूद करीब 3 दर्जन लोगों में भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान आग से हुई अफरातफरी के कारण झुलसे और घायल हुए करीब 20 लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 2 घंटे तक आग का आतंक बना रहा।

Bihar

Apr 25 2024, 20:00

पटना में स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, भीषण गर्मी को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश, जानिए डिटेल

डेस्क : पूरा बिहार अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी की चपेट में है। आलम यह है कि राजधानी पटना समेत कई जिलों में पारा 41 डिग्री के पार चला गया है। वहीं दिन में लू के कारण निकलना मुश्किल हो गया है। 

इधर बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना के डीएम शीर्षक कपिल अशोक ने सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अब विद्यालय का समय 10:30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक स्कूलों में कक्षाएं आयोजित नहीं की जायेंगी।  

पटना के जिलाधिकारी ने जिले में भीषण गर्मी और लू की चपेट को देखते हुए पटना के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को फ्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केदो में दसवीं कक्षा तक की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि 10:30 से 4:00 बजे तक प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

यह निर्देश कल शुक्रवार 26 अप्रैल से प्रभाव से जारी हो जाएगा जो 30 अप्रैल तक रहेगा। पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक ने पटना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पटना के सभी विद्यालयों पर यह कानून लागू करने का निर्देश जारी किया है। निर्देश की कॉपी शिक्षा विभाग से संबंधित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लिए जारी किया है।

Bihar

Apr 25 2024, 09:39

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल बिहार के पांच सीटों पर होगा मतदान, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा होगी दांव पर

डेस्क ; लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की पांच समेत देशभर की 88 सीटों के लिए बुधवार को प्रचार खत्म हो गया। कल शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में प्रदेश के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका में संसदीय क्षेत्र में वोट पड़ेंगे। इन पांचों चुनाव क्षेत्रों में 9322 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। आयोग ने इस चरण में मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसकी मॉनिटरिंग जिला, मुख्यालय और आयोग स्तर पर की जायेगी। इस चरण में कुल 50 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 47 पुरुष और तीन महिला हैं। सर्वाधिक 12-12 प्रत्याशी किशनगंज और भागलपुर में हैं जबकि सबसे कम सात प्रत्याशी पूर्णिया में हैं। इस चरण की सभी पांच सीटों पर एनडीए की ओर से जदयू के प्रत्याशी हैं जबकि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के तीन और राजद के दो क्षेत्र में प्रत्याशी हैं। इस चरण में कुल 16 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। *ये दो प्रत्याशी जीत का छक्का लगाने को मैदान में* बिहार में दूसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव है। इसमें जीत का छक्का लगाने की उम्मीद के साथ दो उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, कई ऐसे भी हैं जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सर्वाधिक 13वीं बार तारिक अनवर कटिहार से उम्मीदवार हैं। वह वर्ष 1977 से लगातार कटिहार से ही चुनाव लड़ रहे हैं। अब-तक 12 चुनाव वह लड़ चुके हैं, जिनमें पांच बार उनकी जीत हुई है। इस बार अगर वह जीत दर्ज करते हैं तो छठी बार लोकसभा में जाएंगे। वहीं पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे पप्पू यादव भी पांच बार लोकसभा का सदस्य रह चुके हैं। इनमें तीन बार वह पूर्णिया से तथा दो बार मधेपुरा से सांसद रहे हैं। यदि इसबार उनकी जीत होती है तो वे छठी बार लोकसभा पहुंचेंगे। *इनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर* वहीं भागलपुर में कांग्रेस के अजीत शर्मा तो पूर्णिया में राजद के टिकट पर उतरीं बीमा भारती पहली बार लोकसभा के चुनावी मैदान में हैं। अजीत शर्मा वर्तमान में विधायक भी है। वहीं, बीमा भारती जदयू की विधायक थीं। कटिहार में तारिक अनवर और निवर्तमान सांसद जदयू के दुलालचंद गोस्वामी के बीच लगातार दूसरी बार मुकाबला हो रहा है। पूर्णिया में जदयू के संतोष कुशवाहा, राजद की बीमा भारती और निर्दलीय पप्पू यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भागलपुर में जदयू के अजय मंडल और कांग्रेस के अजीत शर्मा के बीच लड़ाई है। बांका में जदयू उम्मीदवार गिरिधारी यादव के साथ राजद के जयप्रकाश नारायण यादव की सीधी टक्कर है। जबकि किशनगंज में मोहम्मद जावेद, जदयू के मुजाहिद आलम और एआईएमआईएम के अख्तरुल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। अख्तरुल ईमान लगातार तीसरी बार किशनगंज से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इन्हें अब तक एक बार भी जीत नहीं मिली है। अगर मोहम्मद जावेद के अलावा किशनगंज में कोई दूसरा जीतता है तो वह पहली बार लोकसभा का सदस्य बनेगा

Bihar

Apr 25 2024, 09:37

मौसम विभाग का अलर्ट ; बिहार में 29 अप्रैल तक बना रहेगा हीट वेव का प्रकोप, इस काम को करने से बचे लोग*

डेस्क ; बिहार मे एकबार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रचंड गर्मी और झुलसा देने वाली गरम हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 29 अप्रैल तक प्रचंड पछुआ के प्रवाह और ताप के प्रभाव से हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में इसका व्यापक असर रहेगा। पटना सहित अधिकतर शहर लू की चपेट में रहेंगे और इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है, वहीं उत्तर बिहार के जिलों में एक दो जगहों पर लू का प्रभाव बना रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम के रुख को देखते हुए बुधवार को विशेष बुलेटिन जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। *दोपहर में हीट स्ट्रोक का खतरा* मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक लोगों को घर से बेवजह बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान पारा चरम पर होगा और इससे हीट वेव के दौरान हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बार बार पानी पिएं भले ही प्यास न लगी हो। लोगों को सचेत करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि हीट वेव के दौरान शारीरिक तनाव की स्थिति हो सकती है, जिससे जान जाने तक का खतरा हो सकता है। तापमान अधिक रहने पर लोगों को ज्यादा मेहनत वाले काम से परहेज करने को कहा गया है। श्रमिकों, बीमार लोगों, बच्चों और बुजुर्गों और कम तापमान वाले क्षेत्रों से बिहार आ रहे लोगों को लू के दौरान घर पर ही रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि उन लोगों को हीट स्ट्रोक का ज्यादा खतरा है जो कम तापमान वाले क्षेत्रों से आ रहे हैं। ऐसे लोग एक हफ्ते की अवधि तक खुले मैदान में आने- जाने से बचें।

Bihar

Apr 24 2024, 20:09

लोकसभा चुनाव : मुंगेर सीट राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने किया नामांकन, एक बार फिर ललन सिंह मारेंगे बाजी या अशोक महतो की पत्नी करेंगी उलट-फेर

डेस्क : लोकसभा चुनाव में इसबार फिर बिहार के मुंगेर सीट पर रोचक मुकाबला होने जा रहा है। निवर्तमान सांसद ललन सिंह के बाद बीते मंलवार को कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी ने इंडी गठबधन के राजद प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पर्चा मुंगेर सीट से दाखिल किया।  

बता दें पिछले दिनों बिहार के बड़े बाहुबली कुख्यात अशोक महतो द्वारा खरमास में 62 साल की उम्र में शादी करने के बाद अपनी पत्नी के साथ राजद सुप्रीमो से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई थी उनकी राजनीति में फिर से इंट्री होने जा रही है। उनकी पत्नी कुमारी अनिका राजद से चुनाव लड़ेगी। आखिरकार हुआ भी यही। कुमारी अनिता मुंगेर से राजद के टिकट पर इस सीट से चुनाव मैदान में है। 

मुंगेर सीट पर वर्तमान में जदयू का कब्जा है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह इस सीट से सांसद है। वहीं एकबार फिर पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। यह दूसरी बार हुआ जब ललन सिंह का मुकाबला एकबार फिर एक बाहुबली की पत्नी के साथ होगा। 

बता दें वर्ष 2019 के चुनाव में ललन के खिलाफ कांग्रेस से बिहार के बाहुबली छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव लड़ी थी। जिसमे ललन सिंह की जीत हुई थी। वहीं एकबार इस सीट से ललन सिंह के खिलाफ एक बाहुबली की पत्नी ही चुनाव मैदान में है।  

 

राजद ने इस वजह से कुमारी अनिता को बनाया है प्रत्याशी

राजद ने इस सीट से आखिरकार अशोक महतो की पत्नी को प्रत्याशी क्यों चुना है। इसके पीछे वजह यह है कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में धानुक जाति के वोटरों की अच्छी खासी तादाद है। अशोक महतो कोइरी जाति से आते है और यही कारण कुख्यात अशोक महतो की पत्नी को चुना गया है। राजद को यकीन है कि धानुक और यादवों की जुगलबंदी से मुंगेर में नया समीकरण बन सकता है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा सभा चुनाव में कुर्मी, धानुक के साथ एमवाई समीकरण अगर राजद की रथ पर सवार हो जाए तो राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को बड़ा खतरा हो सकता है। जातीय आंकड़ों पर नजर डाले तो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में धानुक 1.40 लाख, कुर्मी 1.49 लाख, यादव 2.93 लाख। कुल जोड़ दें तो ये जिताऊ समीकरण की ओर जा सकता है। मसलन, लगभग 6 लाख के आधार वोट बैंक की किलेबंदी करने में अशोक महतो का पराक्रम काम कर गया तो ये जदयू उम्मीदवार ललन सिंह के लिए परेशानी खड़ा कर जाएगा।

ललन सिंह को मिल सकता है इसका लाभ

वही ललन सिंह के पक्ष में देखा जाए तो मुंगेर में भूमिहार के वोटरों की संख्या 2.42 लाख बताई जाती है। अगर अनिता देवी की उम्मीदवारी को 90 की दशक में लौटना मान लिया गया तो राजपूत 70 हजार, ब्राह्मण 50 हजार और कायस्थ का 10 हजार मत भी जंगल राज लौटने की आशंका के विरोध में सारे सवर्ण मत जदयू के पक्ष में जाएंगे। ये गोलबंदी ललन सिंह को जीत दिला सकती है।

Bihar

Apr 24 2024, 19:14

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बिहार में तीन स्थानों पर चुनावी जनसभा को किया संबोधित, कहा-10 साल में देश में आया बड़ा बदलाव

डेस्क : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव के दौरान आज पहली बार बिहार दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने तीन स्थानों भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में चुनावी जनसभा को उन्होंने संबोधित किया।

भागलपुर के सैंडिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल में देश में बड़ा परिवर्तन आया है। लोग कहते थे कि देश में कुछ भी बदने वाला नहीं है। अब आप खुद देख लिजिए कि कितना बदलाव आया है। नड्डा ने कहा कि यह बदलता हुआ भारत हैं। मैंने वह भारत और वह भागलपुर भी देखा है। अब भागलपुर की सड़कें बदल गई हैं। पहले पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्डे हैं या गड्डे में सड़क। यह अंतर हमारी सरकार आने से आया है। पहले जाति की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है। 

नड्डा ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का तो लगभग पूरा परिवार ही जमानत पर है। जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती भी शामिल हैं। वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन ये सभी जेल में बंद हैं। जबकि संजय सिंह अभी-अभी जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। वहीं सपा नेता आजम खान भी जेल में बंद हैं। 

जेपी नड्डा ने भागलपुर में जेडीयू और एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल और खगड़िया में चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में वोट करने की अपील की इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां भी गिनाई। महागठबंधन की सहयोगी पार्टियां आरजेडी-कांग्रेस और वामदलों को भी जमकर घेरा। 

बता दें कि भागलपुर में दूसरे चरण के मतदान के तहत 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। जिसके चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। वही खगड़िया में चौथे चरण में 7 मई को चुनाव होना है। जिसे लेकर एनडीए की ओर लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है।